सड़क हादसों में दस लोग घायल
अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित नगरौर के पास टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। हरदी थाना
जागरण टीम, बहराइच : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-गोंडा हाईवे स्थित नगरौर के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। गुलामअलीपुरा निवासी राजू, हमजापुरा निवासी मिथुन, ब्राह्मणीपुरा के अमित व रवि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरवारी निवासी ओमप्रकाश सोनी पुत्र राममनोहर अपने साथी विनोद कुमार पुत्र नौरतन के साथ बाइक से नानपारा जा रहे थे। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। महसी : फखरपुर कस्बा निवासी बृजेश कुमार पुत्र रमाकांत, रिश्तेदार सावित्री पत्नी रामेश्वर के साथ बाइक से राजी चौराहा जा रहे थे। हरदी थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें ठोकर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी प्रकार गोंसाईपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने गांव निवासी आठ वर्षीय सरोजनी को ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।