तमंचे के साथ युवक दबोचा
छपरौली क्षेत्र के बदरखा रोड पर कालेज के पास गुरुवार रात्रि के समय पुलिस की टीम पुलिस गश्त कर रही थी। तभी उन्हें संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
बागपत, जेएनएन। छपरौली क्षेत्र के बदरखा रोड पर कालेज के पास गुरुवार रात्रि के समय पुलिस की टीम पुलिस गश्त कर रही थी। तभी उन्हें संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिदा कारतूस बरामद किए। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपित चेतन पुत्र विनोद निवासी चांदनहेड़ी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। चेकिग के दौरान तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
बिनौली : पुलिस ने चेकिग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी बागपत के निर्देश पर अवैध असलाह की तस्करी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने सराय-बड़ौत मार्ग पर चेकिग के दौरान युवक सचिन चौहान पुत्र विनय चौहान निवासी बड़ावद को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा जिदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाही कर चालान किया है।
ट्राली से गन्ना चोरी
खेकड़ा : सांकरौद गांव निवासी रणधीर पुत्र चंदरू सिंह ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात में गन्ना लदी ट्राली घेर में खड़ी की थी। रात में किसी का फोन आया और ट्राली के गन्ना को मिल पर डालने की जानकारी ली। उन्होंने शुक्रवार सुबह केंद्र पर जाने की बात कही। सुबह ट्राली लेने के लिए पहुंचे तो ट्राली में गन्ना नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ट्रांसफार्मर से तेल व तार चोरी
खेकड़ा : बड़ागांव बिजलीघर के सैदपुर जंगल स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरों ने गुरुवार रात को निशाना बनाया। ट्रांसफार्मर से चोर तेल व तार चोरी कर ले गए। जेई प्रवीण कुमार ने तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग पुलिस से की।