Move to Jagran APP

निरंतर घट रहा यमुना का जलस्तर, किसान खुश

यमुना का जलस्तर दो दिन पानी आने के बाद फिर कई फीट घट गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 06:18 PM (IST)
निरंतर घट रहा यमुना का जलस्तर, किसान खुश
निरंतर घट रहा यमुना का जलस्तर, किसान खुश

बागपत, जेएनएन। यमुना का जलस्तर दो दिन पानी आने के बाद फिर कई फीट घट गया है। पानी कम होने से खादर के किसानों बेहद खुश हैं। किसानों का कहना है कि अब फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।

loksabha election banner

तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद हथिनीकुंड, ताजेवाला बांध से यमुना में करीब 2.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे सुभानपुर खादर में पानी कई फीट तक भर गया था। इतना ही नहीं जंगल स्थित आनंदा फार्म में भी पानी भरने लगा और आसपास की फसल जलमग्न हुई थी। दो दिन निरंतर खादर में जलस्तर बढ़ा रहा जिससे किसानों ने खादर की तरफ नहीं जाने का ऐलान भी कराया था, परंतु शुक्रवार शाम को फिर से पहले ही भांति जलस्तर कम होने लगा है।

किसान सुरेंद्र, राजबीर, महेंद्र आदि का कहना है कि पहले की भांति अब पानी का स्तर खादर कई फीट तक घट गया है। आहिस्ता आहिस्ता फसलों से भी पानी सूखने लगा है, जिससे नुकसान होने की संभावना कम हो गई है। पानी कम होने से किसान खुश नजर आ रहे हैं। कहा कि अगर फिर से तेज बारिश हुई तो यमुना में फिर पानी छोड़ा जाएगा। उससे फसलों को नुकसान होगा। विश्व शांति का प्रतीक हैं यज्ञ : देवेंद्र

भड़ल गांव में आयोजित राष्ट्र कल्याण यज्ञ में पंडित देवेंद्र आर्य ने कहा कि यज्ञ विश्व शांति का प्रतीक होता है।यज्ञ करने से वातावरण की शुद्धि ही नहीं बल्कि यज्ञ से देवता भी प्रसन्न होते हैं। यज्ञ बुरे कार्यों से दूर रहकर उत्तम कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान हरेंद्र, अंजली खोखर, डाक्टर स्वाति खोखर, अमरपाल राणा, कालूराम, रामबीर राणा, मास्टर सुखबीर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.