आलस छोड़ व्यायाम कर दिल को रखें सुरक्षित
जिला अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल में हेल्प कैंप लगाया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने लोगों की स्क्रीनिग की। उन्होंने कहा कि खुद की लापरवाही से लोग हृदय रोगी बन रहे हैं।
बागपत जेएनएन। जिला अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल में हेल्प कैंप लगाया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने लोगों की स्क्रीनिग की। उन्होंने कहा कि खुद की लापरवाही से लोग हृदय रोगी बन रहे हैं। समय पर खानपान न करना और आलस के चलते शारीरिक मेहनत न करना ऐसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। जंक फूड की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ज्यादा नमक खाना भी शरीर पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर रोज व्यायाम करें, शरीर को स्वस्थ रखें। घर के बने भोजन पर ज्यादा ध्यान दें। चिकनाई को त्यागकर शुद्ध भोजन करें। शराब और तंबाकू का सेवन न करें। जिला अस्पताल में लगे कैंप में 38 लोगों की काउंसिलिग की गई थी, जिसमें 16 लोगों को बीपी बढ़ा मिला है। उन्होंने सही खानपान करने और व्यायाम करने की सलाह दी। उपचार करते हुए दवा भी दी गई है। इसके अलावा शुगर के 10 मरीजों की भी जांच की गई।