Move to Jagran APP

महिला गुलाबी संगठन ने निपटाया दंपती का विवाद

महिला गुलाबी संगठन ने निपटाया दंपती का विवाद

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM (IST)
महिला गुलाबी संगठन ने निपटाया दंपती का विवाद
महिला गुलाबी संगठन ने निपटाया दंपती का विवाद

महिला गुलाबी संगठन ने निपटाया दंपती का विवाद

loksabha election banner

बागपत, जेएनएन। मुंडाला मोहल्ला में दंपती के बीच विवाद राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्ष से वार्ता कर निपटा दिया। दंपती ने अलग रहने की इच्छा जाहिर की तो कार्यकर्ताओं ने लिखित में फैसला कराकर पुलिस को सूचित किया।

2019 में बड़ौत की युवती की शादी मुंडाला मोहल्ला निवासी एक युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद युवक का परिवार बाबा काले सिंह मंदिर के पास मकान बनाकर रहने लगा था। आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजन विवाहिता को परेशान करने लगे तो वह मायके चली गई थी। परिचित संग रिश्तेदारों ने विवाद निपटाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद और बढ़ गया। विवाहित ने ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज कराया। हाल में वाद कोर्ट में विचाराधीन है। इस दौरान विवाहिता ने राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन की मदद ली। बुधवार को संगठन की 12 से अधिक कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचीं। पुलिस को जानकारी देकर विवाहिता को साथ लेकर उसकी ससुराली में गईं। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद दोनों ने अलग होने की बात कहकर विवाद निपटा लिया। पुलिस को जानकारी देकर टीम लौट गई। एड. मोनिका भारद्वाज, मधू सैनी, संगीता वर्मा, मीनू शर्मा, सुशीला व रेखा आदि शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.