Move to Jagran APP

गन्ना कोल्हू के कढ़ाव में गिरने से महिला की मौत

गन्ना कोल्हू के कढ़ाव के खोलते रस में रहस्यमय ढंग से गिरने से महिला की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का दावा है कि महिला खुद कढ़ाव में कूदी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 09:50 PM (IST)
गन्ना कोल्हू के कढ़ाव में गिरने से महिला की मौत
गन्ना कोल्हू के कढ़ाव में गिरने से महिला की मौत

बागपत, जेएनएन। गन्ना कोल्हू के कढ़ाव के खौलते रस में गिरने से महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना था कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

loksabha election banner

बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी मोनू विश्वकर्मा पुत्र मोहर सिंह ने कुछ समय पूर्व बिहार राज्य निवासी ललिता से शादी की थी। उसके एक बच्चा है। मोनू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव में ही रहता है। शनिवार देर रात ललिता पड़ोसी गांव दौलतपुर के बाहरी ओर स्थित गन्ना कोल्हू के कढ़ाव में गिर गई। कढ़ाव में खौलते रस में गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ दिलीप सिंह और बालैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने महिला के पति व अन्य लोगों से जानकारी की। उधर, एएसपी ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह देर रात घर से निकलकर कोल्हू पर पहुंची, जहां उसकी कढ़ाव में गिरने से मौत हो गई। बताया कि महिला पूर्व में भी कई बार घर से निकल चुकी थी। महिला के ससुरालीजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। कोल्हू मालिक पर लापरवाही का मुकदमा जरूर दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.