शानदार ठिकाना, मुफ्त में खाना
ठंड बढ़ने के साथ ही अब रैन बसेरे खुलने लगे हैं।
बागपत, जेएनएन। ठंड बढ़ने के साथ ही अब रैन बसेरे खुलने लगे हैं। नगर पालिका कार्यालय में शानदार रैन बसेरा खुल गया, जिसे देख एसडीएम अनुभव सिंह तारीफ किए बिना नहीं रहे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है।
बढि़या गर्म कंबल और गद्दों की व्यवस्था है। स्वच्छ टायलेट है। सुरक्षा को चौकीदार है। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पीने को ठंडा और गर्म पानी मिलेगा। अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने बताया कि रैन बसेरा में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। जो भूखा आएगा उसे हम अपने पास से भोजन कराएंगे। रैन बसेरा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सेहत की जांच होगी। यूं पिछले दस दिन से रैन बसेरा खुला है, लेकिन ठंड ज्यादा नहीं होने से अभी कोई ठहरने के लिए नहीं आया है। यहां दावा है कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण है। कोई कभी भी आकर विश्राम कर सकता है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानक ारी
पिचौकरा गांव में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विमर्श हुआ।
बैठक में महिला मोर्चा जिला प्रभारी अंजना त्यागी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का सभी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार करें। बैठक में जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। जिला महामंत्री बोबिल चौधरी के संचालन में हुई बैठक में जिला मंत्री प्रभा कश्यप, मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, प्रतिभा शर्मा, कविता, राजबाला, बेबी, सुनीता, पिकी, सुनीता आदि मौजूद रहे।