Move to Jagran APP

सिघू बार्डर से उठे किसान, तो बागपत में घटा ट्रैफिक

हरियाणा-दिल्ली सिघू बार्डर पर किसान आंदोलन के कारण कई प्रदेश का ट्रैफिक दिल्ली-यमुनोत्री एनएच पर दौड़ रहा था। रविवार को किसान बार्डर से वापस लौटे तो साल भर से जाम रहे मार्ग पर फिर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 06:10 PM (IST)
सिघू बार्डर से उठे किसान, तो बागपत में घटा ट्रैफिक
सिघू बार्डर से उठे किसान, तो बागपत में घटा ट्रैफिक

बागपत, जेएनएन। हरियाणा-दिल्ली सिघू बार्डर पर किसान आंदोलन के कारण कई प्रदेश का ट्रैफिक दिल्ली-यमुनोत्री एनएच पर दौड़ रहा था। रविवार को किसान बार्डर से वापस लौटे, तो साल भर से जाम रहे मार्ग पर फिर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। दिनभर में देखने को मिला कि एनएच 709बी पर एक साल की अपेक्षा दोगुना से कम वाहन दौड़ रहे हैं। हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से रोजाना सैकड़ों वाहन बागपत में दिल्ली एनएच से होकर गुजरते थे। इससे एनएच पर रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। शनिवार से किसानों की कूच शुरू हुई तो एनएच पर जाम से भी राहत मिलने लगी थी। रविवार को दिन भर पाठशाला चौराहे पर एक भी वाहन जाम में नहीं फंसा। दुकानदार राजकुमार, सुरेंद्र, रामकुमार आदि का कहना है कि रोजाना की अपेक्षा रविवार को दोगुना से भी कम वाहन दौड़े। हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के बहुत कम वाहन दौड़े दिखे। गैर प्रदेश के वाहनों का आवागमन घटने से ईपीई टोल बूथों का राजस्व भी काफी कम हो गया है। संबंध में टोल मैनेजर सुधीर का कहना है कि सिघू बार्डर से वाहनों का आवागमन शुरू होने से वाहनों की संख्या काफी कम हुई है।

loksabha election banner

जान हथेली पर ले ईपीई पर पहुंच रहे दो पहिया चालक

चांदीनगर : एनएचएआइ के ईपीई पर अवैध कट बंद कराने से दो पहिया वाहनों को चालक जान हथेली पर लेकर आवागमन करते हैं। ऐसे करते हुए कई चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन करने के लिए क्षेत्र में कोई रास्ता नहीं है। खासकर दो पहिया चालकों ने ईपीई पर रटौल अंडरपास से लेकर सरफाबाद तक आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कट बना रखे थे। यहां से दो पहिया वाहन चालक कभी भी ईपीई पर आवागमन करते रहते थे। इन कट के कारण ईपीई पर प्रतिबंधित वाहनों के दौड़ने की संख्या बढ़ गई थी। दो पहिया वाहन सवार सर्वाधिक दुर्घटना का शिकार होते थे। लूटपाट संग अन्य अपराधिक घटनाओं को देखते हुए पिछले दिनों एनएचएआइ ने कट को बंद करा दिया था। कट बंद होने से इन्हें को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब दो पहिया वाहनों को चालक जान हथेली पर लेकर ईपीई से रटौल अंडरपास की दीवार से आवागमन कर रहे हैं। ऐसा करते हुए कई चालक वाहन समेत रटौल-बंथला मार्ग पर गिरकर भी घायल हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.