Move to Jagran APP

45 सेमी जल स्तर बढ़ने से यमुना में उफान

हथिनी कुंड बैराज से दो दिन पूर्व छोड़ा गया 29.5 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने से जल स्तर बढ गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:12 AM (IST)
45 सेमी जल स्तर बढ़ने से यमुना में उफान
45 सेमी जल स्तर बढ़ने से यमुना में उफान

बागपत, जेएनएन। हथिनी कुंड बैराज से दो दिन पूर्व छोड़ा गया 29.5 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने से बागपत में यमुना का जल स्तर रिकार्ड 45 सेमी बढ़ गया है। गत दिवस यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे था लेकिन अब महज 10 सेमी नीचे है। शुक्रवार को भी यमुना में 19800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो रविवार शाम बागपत पहुंचेगा।

loksabha election banner

यमुना के बढ़ते जल स्तर से सरकारी तंत्र अलर्ट हो गया है। वहीं यमुना किनारे के 23 गांवों के हजारों किसानों की चिता बढ़ गई है, क्योंकि उनकी गन्ना, धान और चारे की फसल खादर में खड़ी है जो थोड़ा और जल स्तर बढ़ने से डूब सकती है। सिचाई विभाग के एक्सईएन संजीव चौधरी ने कहा कि बागपत में बाढ़ की स्थिति नहीं, क्योंकि यमुना जल भंडारण की क्षमता काफी है। हम यमुना के बढ़ते जल स्तर पर नजर रख रहे हैं। गरजे बादल बरसे नहीं

-शुक्रवार को मौसम का फिर मिजाल बदला और आकाश में बादल उमड़ने धुमड़ने लगे। दिनभर बादल गरजते रहे लेकिन मामूली बूंदों को छोड़कर बरसे नहीं। हालांकि बादल उमड़ने से मौसम सुहाना रहा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को यमुना में छोड़ा पानी

-8997 क्यूसेक पानी छोड़ा सुबह सात बजे

-11055 क्यूसेक पानी छोड़ा सुबह आठ बजे

-19800 क्यूसेक पानी छोड़ा सुबह 11 बजे

-11055 क्यूसेक पानी छोडा दोपहर 12 बजे

-13875 क्यूसेक पानी छोड़ा शाम चार बजे

-13875 क्यूसेक पानी छोड़ा शाम सात बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.