फायदा उठाने को रजिस्ट्रेशन कराइए जनाब
लॉकडाउन में बेरोजगार हो चुके हजारों का कामगारों को श्रम विभाग से एक-एक हजार रुपये नहीं मिलने का मलाल है। हर कोई सोच रहा कि फलां को पैसा मिल गया लेकिन हमें क्यों नहीं मिला? कामगारों के यह सवाल उठाने पर श्रम विभाग से तपाक से जवाब मिलता है कि आप पंजीकृत कामगार नहीं है। अपको पैसा नहीं मिला। श्रम विभाग के जवाब में दम है क्योंकि बागपत में 4.16 लाख कामगारों में महज 35 हजार का पंजीकरण हैं। श्रम विभाग कृषि श्रमिकों को छोड़कर शेष सभी तरह का काम करने वाले श्रमिकों को पंजीकृत कर लाभान्वित करता है।
जागरण न्यूज नेटवर्क बागपत:
लॉकडाउन में बेरोजगार हो चुके हजारों का कामगारों को श्रम विभाग से एक-एक हजार रुपये नहीं मिलने का मलाल है। हर कोई सोच रहा कि फलां को पैसा मिल गया, लेकिन हमें क्यों नहीं मिला? कामगारों के यह सवाल उठाने पर श्रम विभाग से तपाक से जवाब मिलता है कि आप पंजीकृत कामगार नहीं हैं, इसलिए आपको पैसा नहीं मिला। श्रम विभाग के जवाब में दम है, क्योंकि बागपत में 4.16 लाख कामगारों में महज 35 हजार का पंजीकरण हैं। श्रम विभाग कृषि श्रमिकों को छोड़कर शेष सभी तरह का काम करने वाले श्रमिकों को पंजीकृत कर लाभान्वित करता है। यदि उक्त कामगारों में से 74 हजार 500 कृषि कामगार निकाल दें तो भी बागपत में 3.41 लाख से ज्यादा कामगार पंजीकरण कराने को पात्र हैं। आइए बताते हैं कामगारों के पंजीकरण की प्रक्रिया..।
--
आनलाइन पंजीकरण
श्रम प्रवर्तन अधिकारी परमानंद बिजल्वाण की मानें तो कामगार अपने गांव के जन सेवा केंद्र पर जाकर श्रम विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं। आप फार्म भरकर तहसील बागपत स्थित श्रम विभाग के दफ्तर में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कामगार होने का प्रमाण पत्र वह व्यक्ति देगा जिसके यहां काम करते हैं। यदि जन सेवा केंद्र पर पंजीकरण करा रहे हैं तो कामगार प्रमाण पत्र खुद जारी कर सकते हैं। श्रम विभाग से चालान फार्म लेकर इलाहाबाद बैंक की शाखा में 80 रुपये फीस जमा करानी होगी। यदि आनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं तो फिर उक्त फीस भी आनलाइन जमा करानी होगी।