मुठभेड़ में दो इनामी लुटेरे घायल
बागपत जेएनएन। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर इनामी लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पर
बागपत जेएनएन। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर इनामी लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों से पूछताछ की।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार शाम कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा सराय रोड पर चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक सवार दो बदमाशों को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों बाइक लेकर हिलवाड़ी गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने फायरिग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
एसपी ने एक बदमाश का नाम शोएब उर्फ भौंदा निवासी बागवाली गली और दूसरे का नाम खलील निवासी भट्ठा बस्ती शेखपुरा, खेकड़ा कस्बा बताया है। खलील पर पांच और शोएब पर दो मुकदमे हैं। दोनों ने बिनौली और बड़ौत क्षेत्र से दो चालकों को घायल कर उनसे ई-रिक्शा लूट ली थी। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे और आठ कारतूस मिले हैं। इनका एक साथी अनीश निवासी निवाड़ा पहले ही जेल जा चुका है।