Move to Jagran APP

ढंग से काम करो या बोरिया-बिस्तर समेटो : परिवहन मंत्री

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बड़ौत डिपो देखा तो वह डिपो पहुंच गए और निरीक्षण शुरू किया। परिवहन मंत्री को देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गैराज के पास शराब की कई खाली बोतलें पड़ी मिली। अफसरों ने बताया कि चालक-परिचालकों ने फेंक दी होंगी। मंत्री ने इस पर तीखी नाराजगी जताई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:49 PM (IST)
ढंग से काम करो या बोरिया-बिस्तर समेटो : परिवहन मंत्री
ढंग से काम करो या बोरिया-बिस्तर समेटो : परिवहन मंत्री

बड़ौत (बागपत) : परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सोमवार को अचानक बड़ौत डिपो में पहुंच गए। वहां का हाल देखकर वह भड़क उठे। डिपो में गंदगी, कूड़े के ढ़ेर, पसरा अंधेरा, आसपास पड़ी शराब की खाली बोतलें, खराब टिकट मशीन देखकर उनका पारा चढ़ गया। अफसरों को लताड़ लगाते हुए तत्काल स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। मंत्री के तेवर देख अफसरों में हड़कंप मच गया।

loksabha election banner

परिवहन मंत्री को दिल्ली से देवबंद जा रहे थे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बड़ौत डिपो देखा तो वह डिपो पहुंच गए और निरीक्षण शुरू किया। परिवहन मंत्री को देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गैराज के पास शराब की कई खाली बोतलें पड़ी मिली। अफसरों ने बताया कि चालक-परिचालकों ने फेंक दी होंगी। मंत्री ने इस पर तीखी नाराजगी जताई। 233 टिकट मशीनों में से 123 खराब मिलीं। मंत्री ने कारण पूछा तो अफसर जवाब नहीं दे पाए। जल्द ठीक करा दी जाएंगी, कहकर अफसरों ने पल्ला झाड़ा। सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। स्वच्छ पखवाड़े के बावजूद इतनी गंदगी क्यों है? इस पर भी अधिकारी कुछ नहीं बोल पाए। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को सुधार नहीं करने पर बोरिया-बिस्तर समेटकर तैयार रहने को कहा। इस दौरान उन्हें बाहरी युवक भी काम करते मिले। निर्देश के बाद मंत्री देवबंद के लिए निकल गए। व्यवस्था में क्यों नहीं होता सुधार

एआरएम दावा कर रहे रहे हैं कि डिपो में सब कुछ अच्छा चल रहा है तो सवाल यह है कि मंत्री जी को यह सब अव्यवस्थाएं कैसे मिलीं। इन्होंने कहा..

परिवहन मंत्री ने डिपो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई और प्रकाश व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन किया जाएगा।

योगेंद्र पाल ¨सह, एआरएम, बड़ौत डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.