Move to Jagran APP

बच्चों को पौष्टिक आहार और आजादी के बारे में बताया

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मेरठ द्वारा पोषण माह और आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 09:45 PM (IST)
बच्चों को पौष्टिक आहार और आजादी के बारे में बताया
बच्चों को पौष्टिक आहार और आजादी के बारे में बताया

बागपत, जेएनएन। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, मेरठ द्वारा पोषण माह और आजादी के अमृत महोत्सव पर शहर में जौहर स्कूल में लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिग और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि पोषण अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। इनका उद्देश्य आम लोगों के सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता की ²ष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी शिवानंद पांडेय ने बच्चों को पौष्टिक आहार और देश की आजादी के बारे में भी जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में माध्यम से पौष्टिक आहार, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, डायरिया और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचने और स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया। प्रधानाचार्या रचना जौहर ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो पौष्टिक आहार लेना होगा। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। पोस्टर मेकिग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली प्राची, अंशिका, अक्षित, आकृति वर्मा, नेहा शर्मा, आनंदा जौहर, सक्षम जैन, शुभम, खुशी, सानिया गनी, विशाल कश्यप और आमान को सरकार की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चंद्रप्रभु की रथयात्रा में में झूमते-नाचते चले श्रद्धालु

दिगंबर जैन सकल समाज के तत्वावधान में बड़ा जैन मंदिर से भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा में जैन श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे।

रथयात्रा में सबसे आगे समाज की ध्वज पताका लिए बच्चे व अन्य श्रद्धालु चल रहे थे। इनके पीछे ताशा पार्टी व बैंडबाजे धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। रथयात्रा में मोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सबसे पीछे भजन मंडली पर जैन अनुयायी नृत्य करते हुए चले। इसके बाद चंद्रप्रभु भगवान की मूर्ति रथ में विराजमान रही। जगह-जगह समाज के लोगों ने रथ पर विराजमान भगवान चंद्रप्रभु की आरती उतार कर धर्म लाभ उठाया। रथ यात्रा के दौरान बाजार में विभिन्न जैन संगठनों द्वारा शिविर लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई थी। रथयात्रा दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर छोटा जैन मंदिर, गांधी चोंक, लोहिया बाजार, ठाकुरद्वारा मंदिर, संजय मूर्ति से होते हुए दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मैदान में पहुंची यहां पर मंत्रोच्चारण के बीच भगवान चंद्रप्रभु का प्रासुक जल से अभिषेक किया गया।

पूजा-अर्चना के बाद यह रथयात्रा वापस भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति आदि मार्गो से होते हुए वापस दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.