Move to Jagran APP

हर घर पर लहराएगा तिरंगा, स्कूलों में होगा देश की विरासत का प्रदर्शन

- विभागवार चल रही योजनाओं की झांकिया के कार्यक्रम की तैयारियां में लगे रहे कर्मचारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:29 AM (IST)
हर घर पर लहराएगा तिरंगा, स्कूलों में होगा देश की विरासत का प्रदर्शन
हर घर पर लहराएगा तिरंगा, स्कूलों में होगा देश की विरासत का प्रदर्शन

बागपत, जेएनएन। गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तो स्कूलों में देश की विरासत का प्रदर्शन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, शहीदों को नमन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। स्कूलों में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कर रहे है। कोई नाटक के डायलॉग याद कर रहा है तो गीतों पर डांस का अभ्यास करता नजर आया। अधिकांश स्कूलों में रिहर्सल चल रही है। पुलिस प्रशासन की भी तैयारियां तेज है।

loksabha election banner

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरा जिले में माहौल देशभक्ति में रंगना शुरू हो गया है। बाइकों से लेकर घरों पर तिरंगे झंडे लोगों ने लगा लिए है। दिनभर दुकानों पर झंडे लेने के लिए भीड़ लगी रही। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर छात्रों ने अभ्यास भी तेज कर दिया है। शिक्षाप्रद नाटकों के छात्र डायलोग याद कर रहे थे। देशभक्ति गीतों पर नृत्य का अभ्यास किया गया। पुलिस प्रशासन ने भी पुलिस लाइन में भी परेड का रिहर्सल किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर विशेष सफाई अभियान कराया गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम को देखते हुए सजावट की जा रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह होंगे। सरकार की योजनाओं का भी कार्यक्रम होगा। इसमें झांकियां निकाली जाएगी। विभाग भी तैयारियों में लगे हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.