शिक्षक नेता के निधन से शोक
शिक्षक नेता व पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM (IST)
शिक्षक नेता के निधन से शोक
बागपत, जेएनएन। जैन इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य, समाजसेवी व शिक्षक नेता गजे सिंह दहामा का स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक है।
मुंडाला मोहल्ला निवासी गजे सिंह दहामा ने कई विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च खुद वहन किया। गजे सिंह दहामा राज्यपाल सतपाल मलिक के करीबी मित्रों में एक थे। स्वजन के अनुसार बुधवार को दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। शोकाकुल स्वजन को सांत्वना देने के लिए उनके घर लोगों का तांता लगा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें