लगातार बारिश के चलते शुगर मिल को नहीं हुई गन्ना आपूर्ति Baghpat News
बागपत में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते देर रात सहकारी चीनी मिल रमाला नो केन हो गई। मिल में गन्ना नहीं पहुंचने के कारण मिल बंद करनी पड़ी।
बागपत, जेएनएन। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते देर रात सहकारी चीनी मिल रमाला नो केन हो गई। मिल में गन्ना नहीं पहुंचने के कारण मिल बंद करनी पड़ी। जिससे मिल को लाखों की क्षति हुई है। मिल में गन्ना आपूर्ति होने पर ही मिल चलेगी। शुक्रवार को भारी बारिश के चलते सहकारी चीनी मिल रमाला में कोई भी किसान गन्ने की बुग्गी लेकर नहीं पहुंचा। जिससें देर रात मिल नो केन हो गयी।
लगातार बारिश ने डाला खलल
उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष हरनाम सिह ने बताया कि बुधवार को मिल ने 65000 हजार कुंतल गन्ने का इंडेट जारी किया था। लेकिन गुरुवार से लगातार बारिश शुरु हो गयी, जिस कारण किसान मिल में गन्ने लेकर नहीं पहुंचे। क्रय केंद्रों से भी गन्ना मिल में नहीं पहुंच पाया। जिससे शुक्रवार रात को नो केन होने पर मिल को ब्रेक डाउन करना पडा़। अब बारिश बंद होने पर जब किसान मिल में गन्ना लेकर पहुंचेंगे। उसके बाद ही मिल को चलाया जायेगा। मिल अब पिछले एक सप्ताह से पूरी क्षमता से चल रही थी। मिल की टरबाइन 20 मेघावाट की क्षमता पर चल रही थी।
पूरी क्षमता के साथ चल रही मिल
मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप ने बताया कि बुधवार को क्रय केद्रों पर गन्ना तौल हुई थी, लेकिन बारिश के कारण कुछ गन्ना मिल पर नहीं आ पाया है। अब वह गन्ना बारिश रुकने के बाद ही मिल में लाया जायेगा। प्रधान प्रबंधक प्रबुध चौबे का कहना है कि मिल अब पूरी क्षमता से चल रही थी। बारिश के चलते गन्ना आपूर्ति न होने से मिल नो केन हो गयी।