Move to Jagran APP

30 हजार किसानों की बंद हो सकती है गन्ना सप्लाई

बागपत जेएनएन। हजारों किसानों के आनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरने से अधिकारियों की नींद उड़न

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 10:32 PM (IST)
30 हजार किसानों की बंद हो सकती है गन्ना सप्लाई
30 हजार किसानों की बंद हो सकती है गन्ना सप्लाई

बागपत, जेएनएन। हजारों किसानों के आनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरने से अधिकारियों की नींद उड़ने लगी है। जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल कुमार ने कहा कि 30 नवंबर तक आनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरें, तो एक दिसंबर को 30 हजार किसानों की गन्ना सट्टा बंद करने पर विचार होगा।

prime article banner

प्रत्येक किसान को आनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। मलकपुर गन्ना समिति के 20 हजार, बागपत गन्ना समिति के छह हजार तथा रमाला गन्ना समिति क्षेत्र के चार हजार किसानों ने आनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरे। इन्हें आनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा।

जन सेवा केंद्र या साइबर कैफे पर भी घोषणा पत्र भरवा सकते हैं। जिन्हें घोषणा पत्र भरने में दिक्कत आए

तो सहकारी गन्ना विकास समिति या गन्ना पर्यवेक्षक से मदद लें। घोषणा पत्र में खाता नंबर, आधार नंबर, गन्ना क्षेत्रफल, गाटा संख्या, गन्ना प्रजाति जैसी जानकारी भरनी है। जो किसान आनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरेंगे उनका गन्ना सट्टा बंद हो सकता है।

50 में 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जागरण संवाददाता, बागपत: शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने बालैनी तथा चांदीनगर थाने में फरियादियों की समस्या सुनी। एडीएम अमित कुमार सिंह व एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बिनौली थाने में शिकायतें सुनी। सभी थानों में 50 शिकायत आई, जिनमें 27 का निस्तारण किया। एसपी ने शेष शिकायतों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए। बागपत कोतवाली में समाधान दिवस में सीओ अनुज मिश्र व कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने आई दो शिकायतों को सुन निस्तारण का आश्वासन दिया। राजस्व विभाग से कोई अधिकारी नहीं आए। इससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.