Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील से पीएन शर्मा पार्क तक साइकिल रैली निकाली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 10:48 PM (IST)

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

बागपत, जेएनएन। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील से पीएन शर्मा पार्क तक साइकिल यात्रा निकाली।

loksabha election banner

बागपत के प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से साइकिल यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यात्रा बड़ौत शहर में निकाली गई। अर्जुन अवॉर्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष रविद्र यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा रणधीर प्रधान, वसीम, मनदीप सिंह, सुमित गुर्जर, संदीप भारद्वाज, गुड्डू चौधरी, अमित तोमर, आदेश, संगीत फौजी आदि मौजूद रहे। उधर, शहर में सपा नेता ललित जैन के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान तरुण यादव, हाजी तराबूद्दीन, शफीक सलमानी, विनोद कुमार नीटू, प्रमोद, अंकुर जैन, आबिर, अखलाक जौहड़ी, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, दाहा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर टीकरी से बागपत के लिए साइकिल यात्रा निकाली। सपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी ही नहीं आमजन विरोधी है। सपा जिला उपाध्यक्ष रविद्र त्यागी, सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप, नवाब सैफी, संजीव पंवार, सलीम सिद्दकी, गौरव राठी, सचिन कुमार, इंतजार त्यागी, वसीम, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने चलाई साइकिल

सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल संदेश यात्रा का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली।

पार्टी कार्यालय पर सपा वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। सपा नेता डा. शकील अहमद ने बताया कि साइकिल यात्रा ग्राम महनवा, मीतली तथा टीटरी में साइकिल यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। डा. शालिनी राकेश, सलीम त्यागी, अंकुर यादव, महबूब मलिक, रमन सिंह, ड. सीमा यादव, विक्रम सूजरा, राजीव प्रधान और ठाकुर भीम सिंह आदि शामिल रहे।

उधर, अमीनगर सराय में सपा नेता अभयवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमीनगर सराय से सिघावली अहीर, सैडभर, बुढ़सैनी, पुरा महादेव, नवादा, हरियाखेड़ा, बालैनी गांवों में साइकिल संदेश यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ी है। महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई बढ़ी है। प्रमोद यात्रा, मनीष प्रधान, बोबी शर्मा, नफीस, नदीम राणा, जोगिद्र कुमार, अजित यादव, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.