Move to Jagran APP

सपा के कार्यो का फीता काट रही भाजपा : अभयवीर यादव

रटौल गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता अभयवीर यादव ने कहा कि सपा के कार्यो का भाजपा फीता काट रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 10:29 PM (IST)
सपा के कार्यो का फीता काट रही भाजपा : अभयवीर यादव
सपा के कार्यो का फीता काट रही भाजपा : अभयवीर यादव

बागपत, जेएनएन। रटौल गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता अभयवीर यादव ने कहा कि सपा के कराए कार्यों का फीता काटकर भाजपा वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। सपा ने सर्वसमाज के हित में कार्य किए हैं, जिसे जनता भुला नहीं सकती।

loksabha election banner

बुधवार को सहीम पुत्र जमशेद के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि अभयवीर यादव का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हठधर्मिता पर उतरी है। किसानों का भरपूर शोषण किया जा रहा है। कृषि कानून के खिलाफ देश भर में किसान दिल्ली बार्डर पर बैठे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश मे भ्रष्टाचार का बोलबाला है, महिला अत्याचार भी लगातार बढ़ रहे हैं। सपा के कराए कार्यों का भाजपा सरकार रिबन काट रही है। प्रदेश में बदलाव की लहर है, आगामी सरकार सपा की होगी। रियासत अली, अब्दुल फरीद डा. बाबू खान, रिजवान, सादाब, डा. निजाम व ललित आदि शामिल रहे। निकाह में कहासुनी पर भिड़े रिश्तेदार, चार जख्मी

चमरावल गांव में निकाह में खाना खाने के दौरान कहासुनी के बाद रिश्तेदारों में मारपीट हुई। इसमें चार लोगों को चोट लगी। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को गांव में शरीफ के घर निकाह का कार्यक्रम था। यहां अमीनगर सराय से शौकीन पुत्र मुंशी अपनी रिश्तेदार शबाना, मइनूदीन व दिलदार के साथ आया था। खाना खाने के दौरान इनके बच्चों की दूसरे बच्चों से कहासुनी हुई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मौजूद लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्ष में बीच बचाव कराया। मारपीट में शबाना, मइनूदीन, दिलदार व एक अन्य घायल हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों का पिलाना सीएचसी पर इलाज कराया। शौकीन ने चार लोग को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.