बिहार के राज्यपाल के कार्यक्रम में गुब्बारा फटने से आधा दर्जन बच्चे घायल
बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम के बाद गुब्बारों में आग लगी। आयोजकों ने स्वागत के लिए गैस के गुब्बारे लगाए थे। आग लगने के कारण आधा दर्जन बच्चे झुलस गए।
बागपत (जेएनएन)। बिहार के राज्यपाल का पद संभालने के बाद पहली बार अपने गांव आए सत्यपाल मलिक का अनुभव बेहद कड़वा रहा। आज वह अपने गांव हिसावदा गांव में पधारे थे। यहां पर स्वागत करने में लगे लोगों ने गुब्बारे के गुच्छे सजाए थे, जब उनका कार्यक्रम समाप्त हुआ तो गुब्बारों में आग लग गई। इसमें आग लगने के कारण आधा दर्जन बच्चे झुलस गए।
बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम के बाद गुब्बारों में आग लगी। आयोजकों ने स्वागत के लिए गैस के गुब्बारे लगाए थे। आग लगने के कारण आधा दर्जन बच्चे झुलस गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार श्रमिकों की बेटियों का कराएगी सामूहिक विवाह : स्वामी प्रसाद
आग लगने के बाद गुब्बारों में गैस भरी होने के कारण सभी एक-एक करके गुब्बारें फटने लगे। जिसके फटने से आग लग गई। जिससे छह बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घायल बच्चों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें:सनी लियोनी पर फिल्माए 'मेरे सैंय्या सुपरस्टार' पर जमकर झूमीं भाजपा नेता अपराजिता
आज राज्यपाल सत्यपाल मलिक के गांव में ही दूसरी ओर मंदिर में जाने के लिए निकले। उनके जाने के बाद ही हादसा हो गया। लोगों का मानना है कि किसी के वहां पर बीड़ी-सिगरेट पीने के कारण वहां लगे गुब्बारे फट गए। अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में EVM पर सवाल उठाने वाली शबाना की खुली पोल, मिले थे 87 वोट