Move to Jagran APP

चौधरी अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

रालोद सुप्रीमो के निधन पर हर दिल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा कार्यक

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 10:13 PM (IST)
चौधरी अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित
चौधरी अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

बागपत, जेएनएन। रालोद सुप्रीमो के निधन पर हर दिल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने ट्वीट कर निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर और जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खोखर, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, साहब सिंह, डा नीरज कौशिक, सुभाष पहलवान ने श्रद्धांजलि दी। रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया, एडवोकेट जयवीर तोमर, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, इरफान मलिक, आशुतोष तोमर, बोबी तोमर, रीता चौहान, ओमबीर ढाका, सुभाष नैन, मास्टर अजहर आदि मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी में रालोद के युवा अध्यक्ष एडवोकेट अर्पित रूहेला के आवास पर शोक सभा की। कार्यकर्ताओं ने रालोद सु्प्रीमो को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि किसान व मजदूरों ने अपना सच्चा मसीहा व हितैषी खो दिया। उनके हित में उठने वाली आवाज आज हमेशा के लिए शांत हो गई। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि आज हिदुस्तान के किसानों और मजदूरों की आवाज खामोश हो गई। जब जब देश के किसानों पर अत्याचार हुआ तब तब मसीहा अजित सिंह ने अपनी छाती सामने कर दी। स्व. चौधरी अजित सिंह आज भी हमारे दिलों में जिदा रहेंगे। जिला जाट महासभा ने भी श्रद्धांजलि दी। चौधरी अजित के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। अश्वनी तोमर ने बताया कि चौधरी अजित सिंह का बागपत में चौधरी अनंगपाल सिंह काफी लगाव था और घर पर यहां काफी आना जाना रहा है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने छोटे चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के शानदार, बेदाग नेता अजित सिंह किसानों मजदूरों खेत खलिहान गांव व देहात और सर्वसमाज की हिमायत करते थे। सपा नेता नगेंद्र सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक वक्त कर चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष एडवोकेट ओमवीर सिंह मौजूद रहे। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी अजित सिंह को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बसपा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर, मोहित आनंद, बबलू कौशिक, विक्रम भाटी मौजूद रहे। काठा गांव के रहने वाले सतपाल शर्मा चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.