कोरोना कार्फ्यू में खुल रहीं दुकानें, उमड़ रही भीड़
कोरोना के नियमों का पालन कराना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया है। अधिकांश लोग बिना मास्क बाजार में अब भी निकल रहे हैं। इससे दिक्कत बढ़ रही है।
बागपत, जेएनएन। कोरोना के नियमों का पालन कराना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया है। अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाते और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का भी पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानें बिना डर के खोली जा रही हैं। हर दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। अब कोरोना के तीसरी लहर भी टेंशन बढ़ा रही है। कुछ प्रदेशों में डेल्टा वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जिले में भी हालत खराब हो सकते हैं। बाजारों में लापरवाही चरम पर है। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हालत बदतर हैं। सरकारी दफ्तरों और बाजारों समेत हर जगह कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की जरूरत है।
सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को सावधानी बरतें। मास्क बचाव का सबसे बड़ा साधन है इसे नजरंदाज न करें। भीड़ में जाने से बचें। चेहरे पर मास्क होना चाहिए और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, चालक घायल
संवाद सूत्र, रमाला: रविवार दोपहर को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा के पास बड़ौत की ओर जा रही समान से भरी एक टैक्टर ट्राली का टायर पंक्चर हो गया। चालक ने टैक्टर का टायर बदलने के लिए उसे सड़क किनारे खड़े कर दिया। पीछे से कैंटर ने खड़ी टैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिसके बाद टैक्टर पलट गया। कैंटर चालक सहदेव यादव निवासी दरभंगा, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को बड़ौत सीएचसी भर्ती कराया। इंस्पेक्टर मगनपाल सिंह का कहना है कि हादसे की तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई होगी।