Move to Jagran APP

खुल गए स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह, लौट आई रौनक

परिषदीय स्कूलों के बाद शुक्रवार से खुले यूपी सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड के स्कूल।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:11 PM (IST)
खुल गए स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह, लौट आई रौनक
खुल गए स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह, लौट आई रौनक

खुल गए स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह, लौट आई रौनक

loksabha election banner

बागपत, जेएनएन। बड़ौत में परिषदीय स्कूलों के बाद शुक्रवार से यूपी, सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड के स्कूल भी खुल गए हैं, जिससे स्कूलों में रौनक लौट आई। स्कूलों में पहुंचे बच्चे अपने सहपाठियों से मिले। एक दूसरे का हालचाल भी जाना। स्कूलों खुलने को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल नजर आया। शहर के महर्षि दयानंद विद्या मंदिर स्कूल में पर्यावरण शुद्धि और विश्व शांति के लिए यज्ञ किया गया, जिसमें बच्चों व शिक्षकों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं।

नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टर सुशील शर्मा ने छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की जानकारी और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए छात्रों को शपथ भी दिलाई। प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने छात्रों को आर्य शब्द का अर्थ बताया। इस दौरान डाक्टर ओमबीर सिंह, सतपाल पथौलिया, राजकुमार आर्य, अलका तोमर, श्वेता शर्मा, प्रिया पांचाल, अनीता शर्मा, नीरज तोमर, रितु शर्मा, शिखा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

उधर, दाहा क्षेत्र स्थित श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली में भी नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कपिल शास्त्री ने कहा कि विद्या दान सर्वोत्तम दान होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य भारतवीर सिंह, मास्टर प्रहलाद सिंह, संजय कुमार, निरंकार शास्त्री, विरेंद्र कुमार, अनुराधा, अजय कुमार, शरद कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

बिनौली क्षेत्र में जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्र कल्याण स्वस्ति यज्ञ हुआ, जिसमे छात्र-छात्राओं को यज्ञ और संस्कारों को आत्मसात करने का संकल्प कराया। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वेदों में यज्ञ को सर्वोत्तम कर्म और वातावरण की शुद्धि का माध्यम बताया है। इस दौरान प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, डा. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डा. राजीव खोखर, सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, सुशील भाटिया, आदि मौजूद रहे। ग्वालीखेड़ा के दलीप सिंह इंटर कालेज में भी यज्ञ हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.