टिड्डियों की फर्जी सूचना पर दौड़े एडीओ
भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव बासौली में टिड्डियों के फसलों पर हमले की फर्जी सूचना फैला दी गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:13 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव बासौली में टिड्डियों के फसलों पर हमला करने की सूचना मिलने पर एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर इस गांव की और दौड़े। उन्होंने जंगल में जाकर खेतों को देखा और किसानों से बात की।
एडीओ ने बताया कि कहीं भी टिड्डियां नहीं मिलीं। एडीओ ने कहा कि अफवाह फैलाने से लोगों को बचना चाहिए। अफवाह फैलाना अपराध है। किसानों को जानकारी दी कि टिड्डियों के आने पर ढोल-नगाड़े, टिन के डिब्बे और थाली और ट्रांजिस्टर आदि बजाकर शोर करें। किसान धर्मेंद्र, लोकेश, अंकुर, धर्मवीर, रोहित और विनोद आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें