परेड में .303 रायफल की शानदार विदाई
अंग्रेजों के जमाने से पुलिस की भरोसेमंद हथियार रही .303 (थ्री नॉट थ्री) बोर की रायफल को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर शानदार विदाई दी गई। एसपी ने रायफल की खूबियों का भी उल्लेख किया। महिला पुलिसकर्मियों ने रायफल के साथ सेल्फी ली। जैसा की अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स उत्तर प्रदेश विजय कुमार मौर्य ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गणतंत्र दिवस पर .303 बोर की रायफल को शानदार विदाई दी जाना चाहिए।
बागपत, जेएनएन। अंग्रेजों के जमाने से पुलिस की भरोसेमंद हथियार रही .303 (थ्री नॉट थ्री) बोर की रायफल को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर शानदार विदाई दी गई।
जैसा की अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स उत्तर प्रदेश विजय कुमार मौर्य ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गणतंत्र दिवस पर .303 बोर की रायफल को शानदार विदाई दी जाना चाहिए। ठीक उसी प्रकार 26 जनवरी को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर थ्री नॉट थ्री रायफल को शानदार विदाई दी गई। परेड स्थल पर दो स्थानों पर रायफल को फूलों की माला डालकर रखा गया था। बैनर पर लिखा था अलविदा दोस्त'। दोनों ही रायफल आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। गणतंत्र दिवस पर इसी रायफल को आखिरी बार परेड और सलामी देने के लिए प्रयोग किया।
एसपी ने बताया कि शानदार तरीके से .303 बोर की रायफल की गणतंत्र दिवस पर विदाई दी गई। बताया कि जनपद में इन रायफलों की संख्या 388 है जो जमा करा ली गई और अब इनके स्थान पर इंसास रायफल थानों को आवंटित की जा चुकी है। उधर, महिला पुलिसकर्मियों ने रायफल के साथ जमकर सेल्फी भी ली। कुछ और समय चाहिए था रायफल और पुलिस का साथ
परेड स्थल पर सांसद व मुंबई के पूर्व कमिश्नर डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह रायफल जितनी पुरानी थी, उतनी ही पुलिस की भरोसेमंद। कई खूबियों से लैस इस रायफल की मारक क्षमता भी ज्यादा थी, इसलिए कुछ और समय पुलिस और रायफल का साथ होना चाहिए था।