भगवान श्रीकृष्ण की रथशोभा यात्रा निकाली
बागपत: नगर के श्री ठाकुर द्वारा मंदिर से एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:32 PM (IST)
बागपत: नगर के श्री ठाकुर द्वारा मंदिर से एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के शुभारंभ पर मां यमुना जी की आरती की गई। आरती मंदिर के पुजारी कृष्णानंद शर्मा ने कराई। इसके बाद शोभायात्रा यमुना रोड होते हुए पक्काघाट मंदिर पहुंची। मंदिर के पुजारी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने अपने शिष्यों के साथ यात्रा का स्वागत कर पूजा की। इसके बाद यात्रा कोर्ट रोड, शौकत मार्किट, गांधी बाजार होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता, पत्रकार अजित गोयल, श्रीचंद गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, मा.महेश गुप्ता, राकेश, पवन गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें