पंचकल्याणक महोत्सव आज से शुरू, तैयारियां पूर्ण
शहर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नवनिर्मित श्री 1008 जिन मंदिर महोत्सन की तैयारियां पूर कल ली गई हैं।
बागपत, जेएनएन। शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नवनिर्मित श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ जिन मंदिर में शनिवार से शुरू हो रहे मज्जिनेदेर जिनबिब पंचकल्याणक महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं, जिसके लिए दिगंबर जैन कालेज के ए-फिल्ड में वाटरप्रूफ भव्य पांडाल सजाया गया है। धार्मिक आयोजन में देश भर से हजारों जैन श्रद्धालु जुटेंगे, जिनके ठहरने आदि का इंतजाम किया गया है।
आचार्य श्री 108 धर्मसागर जी महाराज नसिया कमेटी के तत्वावधान व उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर संपूर्ण समाज में उत्साह का माहौल है। इसके लिए पूरे शहर और जिनालयों को तोरण द्वारों और रंग-बिरंगी लाइटिग से दुल्हन की तरह सजाया है। मीडिया प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि आयोजन के लिए दिगंबर जैन महाविद्यालय के ए-फील्ड में 80 फुट चौड़ी व 180 फुट लंबी भव्य राजगृही नगरी बनाई गई है, जिसमें एक साथ दो हजार व्यक्तियों बैठने की व्यवस्था की गई है। राजगृही नगरी की भव्यता देखते ही बनती है। यहां पहली बार थ्री-डी इफेक्ट वाली स्क्रीन भी लगाई गई, जिसे अजमेर से मंगाया गया है। करीब 15 करोड़ की लागत से लगाई गई स्क्रीन पर सभी धार्मिक कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण होगा। पंचकल्याणक के पहले दिन शनिवार को सुबह 7.30 बजे दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से घट यात्रा शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई ए-फील्ड स्थित राजगृही नगरी में पहुंचेगी, जहां धर्मध्वजा, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, मंगल कलश स्थापना ,अतिथि संस्कार, उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज के प्रवचन होंगे। रात्रि में सात बजे आरती, 7.30 बजे शास्त्र सभा व आठ बजे गर्भकल्याणक नाटकीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए नसिया जी कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य सर्व समाज के सहयोग से दिन-रात जुटे हुए हैं।