अयोध्या में बनना ही चाहिए राम मंदिर : लक्ष्मी नारायण
संस, बड़ौत (बागपत) : राम मंदिर पर सियासत गर्माती जा रही है। अब प्रदेश सरकार के मंत्री भी खु
संस, बड़ौत (बागपत) : राम मंदिर पर सियासत गर्माती जा रही है। अब प्रदेश सरकार के मंत्री भी खुलकर राम मंदिर के पक्ष में बयानबाजी करने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बड़ौत में कहा कि राम मंदिर भारत की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। इसे किसी कीमत पर बनाया जाना चाहिए।
वे यहां लोकसभा संचालन समिति की बैठक में भाग लेने आए थे। प्रेसवार्ता में अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की वकालत की। कहा कि भगवान राम की वजह से भारतवर्ष की पहचान है। पिछले 700-800 सालों से अयोध्या की उपेक्षा की जा रही थी। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या को उसका खोया हुआ सम्मान मिला। गत वर्ष अयोध्या में भव्य दीपावली मनाई गई थी। इस बार भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। कहा कि अयोध्या में किसी भी सूरत में राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।