Move to Jagran APP

खेल सुविधाओं की कमी पर छलका सांसद का दर्द

जनपद में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की फौज है जिन्होंने दुनिया भर में बागपत का नाम रोशन कर रखा है। लेकिन यह बात भी सही है कि यहां पर खेल सुविधाओं का घोर अभाव है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:08 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:13 AM (IST)
खेल सुविधाओं की कमी पर छलका सांसद का दर्द

बागपत, जेएनएन। जनपद में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की फौज है, जिन्होंने दुनिया भर में बागपत का नाम रोशन कर रखा है। लेकिन यह बात भी सही है कि यहां पर खेल सुविधाओं का घोर अभाव है। निशानेबाज ईंट, जग से अभ्यास करते हैं तो पहलवान मिट्टी के अखाड़ों पर दाव पेंच सीखते हैं। धावक सड़कों पर दौड़ते हैं। सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। इसी समस्या को सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने संसद में रखते हुए कहा कि बागपत खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुका है। निशानेबाजी के क्षेत्र में तो देश में 50 प्रतिशत खिलाड़ी बागपत से हैं। हाल ही एशियन चैंपियनशिप दोहा में 11 पदकों में से आठ पदक बागपत के निशानेबाजों ने जीते हैं। कई सौ की संख्या में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है, जो देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। कुश्ती, निशानेबाजी, वालीबॉल में सात अर्जुन अवार्डी बागपत के हैं। दुर्भाग्य से हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से खेल का संस्थान नहीं है यही कारण है कि बागपत के खिलाड़ी हरियाणा और पंजाब का रुख करते हैं। सांसद ने खेल मंत्री से निवदेन करते हुए कहा कि बागपत लोकसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल संस्थान बनाए जाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.