Move to Jagran APP

मिशन शक्ति : महिला अधिकार और लैंगिक समानता की दी जानकारी

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत किशनपुर और बराल गांव के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:46 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
मिशन शक्ति : महिला अधिकार और 
 लैंगिक समानता की दी जानकारी
मिशन शक्ति : महिला अधिकार और लैंगिक समानता की दी जानकारी

बागपत, जेएनएन : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत किशनपुर और बराल गांव के प्राथमिक विद्यालयों में नारी चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महिला अधिकार और लैंगिक समानता पर सविस्तार जानकारी दी गई।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय न्यू बराल में ब्लॉक नोडल अधिकारी राजीव तोमर ने लैंगिक समानता, घरेलू हिसा रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। एआरपी अब्दुल रहीम ने बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी दी। एआरपी रविद्र कुमार सिरोही ने छेड़छाड़, गुड- टच,बैड- टच, बाल विवाह रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। बालिकाओं ने महिला सुरक्षा और अधिकार को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस दौरान ग्रामीण व एसएमसी महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका मीला देवी, प्रदीप, सरोज, दीपा, बिदू, समर सुल्ताना आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.