वाजिदपुर गांव में हंगामा, पुलिस ने कई लोगों को मुक्त कराया
बड़ौत (बागपत) : वाजिदपुर गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उसके मायके पक्ष के लोगों को बंधक ब
बड़ौत (बागपत) : वाजिदपुर गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उसके मायके पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। पता चलने पर पुलिस ने छुड़ाया।
बिनौली गांव निवासी प्रियंका ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी वाजिदपुर गांव में हुई थी। उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते थे। बुधवार को आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में पहुंची और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गुरुवार को वह अपनी मां और बहन आदि के साथ वाजिदपुर गांव में ससुराल में पहुंची और ससुराल पक्ष के लोगों से मारपीट का कारण पूछने लगी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ-साथ उसकी मां, बहन आदि को बंधक बना लिया। मुक्त कराई गई पीड़िता ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार ने बताया कि तहरीर आ गई है घटना की जांच शुरू कर दी गई है।