सराहनीय सेवाओं के लिए सीओ बड़ौत को मिला पुलिस पदक
गणतंत्र दिवस पर सराहनीय सेवाओं के लिए सीओ हरीश सिंह भदौरिया को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बड़ौत सर्किल में तैनात सीओ ने बताया कि राष्ट्रपति उन्हें इस पदक को देंगे। पिछले साल अगस्त में भी गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें पदक देकर सम्मानित किया गया था।
बागपत, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर सराहनीय सेवाओं के लिए सीओ हरीश सिंह भदौरिया को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बड़ौत सर्किल में तैनात सीओ ने बताया कि राष्ट्रपति उन्हें इस पदक को देंगे। पिछले साल अगस्त में भी गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें पदक देकर सम्मानित किया गया था।
सीओ हरीश सिंह भदौरिया मूल रूप से इटावा जनपद के बड़पुरा थाना क्षेत्र के उड़ी गांव के रहने वाले हैं। सीओ ने बताया कि वह वर्ष 1990 में पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुए थे। तीन साल बाद 1993 में जब वह मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात थे, तो उन्होंने एक के बाद एक कर आठ कुख्यात बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। बदमाशों का सफाया करने के बाद जनता ने राहत की सांस ली थी। डीजीपी की ओर से उन्हें शाबासी दी गई थी। 1995 में ही उन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया था। वर्ष 2015 में उन्हें पदोन्नति देते हुए सीओ बनाया गया। वह पिछले साल अगस्त माह से बागपत में तैनात है और अब बड़ौत सर्किल को देख रहे हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह, सजे भवन
बागपत: जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाजारों में गणतंत्र दिवस पर जोश नजर आ रहा है। दुकानों पर तिरंग झंडे अलग ही छठा बिखेर रहे हैं। युवाओं से लेकर बच्चों में उत्साह नजर आया। हर दुकान पर राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह था। विकास भवन में युवक झंडे बेचने आया तो बच्चों से लेकर बड़ों ने तिरंगे लिए विकास भवन के कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। वहीं देशभक्ति का जज्बा यह रहा है कि युवाओं ने अपनी बाइकों पर झंडे लगवा दिए गए। बच्चों ने घरों की छतों पर देश की शान तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां की जा रही है। सरकारी भवनों भी रात के समय अलग ही छठा बिखर रही है। बिजली की रंगीन झालरों से भवनों को सजा दिया गया है। शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव से लेकर शहरों तक राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह है।