लॉक पौधा वितरण अभियान अनलॉक
अनलॉक -1 के लागू होते ही जहां जन-जीवन पटरी पर लौटने लगा है। इस दौरान कुछ लोगों ने पौध वितरण भी किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 06:13 AM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क बागपत : अनलॉक -1 के लागू होते ही जहां जन-जीवन पटरी पर लौटने लगा है वहीं पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं ने भी अपना कार्य शुरू कर दिया है। शहर की हरित प्राण संस्था के अध्यक्ष डा. दिनेश बंसल ने मरीजों को निशुल्क पौधे भेंट करने के अपने अभियान को पुन: शुरू करते हुए पहले दिन तीन मरीजों को पौधे भेंट किए। सोमवार को लहोड्डा गांव से हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे सहंसरपाल, मोनू, राहुल को तीन पौधे भेंट कर अभियान को गति दी गई। इस दौरान तीनों मरीजों से पौधों की देखभाल करने का संकल्प पत्र भी भरवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें