ये धरतीपुत्र जैविक खेती के साथ बागवानी को दे रहे बढ़ावा
जैविक खेती कर किसान अब लोगों की सेहत को संवार रहे हैं।
बागपत, जेएनएन। जैविक खेती कर किसान अब लोगों की सेहत को संवार रहे हैं। बुढ़सैनी गांव के एक किसान ऐसे है जो जैविक खेती तो कर रही रहे है, इसके साथ बागवानी को बढ़ावा दे रहे है। उनका यह काम दूसरे किसानों के लिए नजीर बन रहा है। इनसे प्रेरणा पाकर अन्य कई लोग भी उसी राह पर चल पड़े हैं।
बुढसैनी गांव के रहने वाले पंकज यादव राजनीति शास्त्र से एमए पास है। नोएडा की एक कंपनी को छोडकर उन्होंने खेती को व्यवसाय बनाया। तीन साल पहले साढ़े तीन एकड़ में जैविक खेती करनी शुरू की। इससे उन्हें काफी लाभ मिला। एक साल पहले बागवानी के लिए किसानों को प्रेरित किया। निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए। अब वह जैवित खेती के साथ बागवानी को भी बढ़ावा दे रहे है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. संदीप चौधरी और उद्यान विभाग का सहयोग मिल रहा है। किसान क्लब के अध्यक्ष आर्य कपिल वैदिक का भी इस कार्य में अग्रणी योगदान है। उनके निर्देशन में भी बागवानी को बढ़ावा दे रहे है। जिस भी किसान को फलदार पौधे की जरूरत होती है उसको उपलब्ध कराते है। पंकज यादव ने बताया कि अभी ताक उनके पास आडू और नाशपाती के पौधे हैं, जो भी इन्हें लगाना चाहते है तो वह पौधे ले सकते है। बागान लगवाकर करते हैं ऑक्सीजन जोन तैयार
किसानों को फलदार पौधे निशुल्क तैयार देते है। इससे बागान को बढ़ावा तो मिल ही रहा है, इसके साथ ऑक्सीजन जोन भी तैयार हो जाता है। अभी तक वह हजारों की संख्या में पौधे बांट चुके है।