Move to Jagran APP

दो साथियों के उकसाने पर फौजी ने दागी थी शाहिद पर गोली

खेकड़ा के चांदीनगर थाना के पांची गांव में घुड़चड़ी में नाचने के दौरान कहासुनी पर फौजी रवि ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो साथी के कहने पर शाहिद को गोली मार दी थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:12 PM (IST)
दो साथियों के उकसाने पर फौजी ने दागी थी शाहिद पर गोली
दो साथियों के उकसाने पर फौजी ने दागी थी शाहिद पर गोली

बागपत, जेएनएन। खेकड़ा के चांदीनगर थाना के पांची गांव में घुड़चड़ी में नाचने के दौरान कहासुनी पर फौजी रवि ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो साथी के कहने पर शाहिद को गोली मार दी थी। हालांकि अब युवक की हालत में सुधार है। पुलिस ने फौजी समेत तीन आरोपित को गिरफ्तार कर रिवाल्वर बरामद की है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार हर्ष फायरिंग के दौरान ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार रात पांची गांव में सुभाष के बेटे अंकित की घुड़चड़ी का कार्यक्रम चल रहा था। घुड़चड़ी में गांव के युवकों के साथ गांव ढिकौली के फौजी रवि उर्फ रविद्र ढाका पुत्र विरेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। रवि हाथ में लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर नाच रहा था। ग्रामीणों ने रोका तो रवि व उसके साथियों की अन्य से कहासुनी हो गई। मामले बढ़ने पर पांची निवासी प्रमोद पुत्र ओमप्रकाश, ढिकौली निवासी कल्लू पुत्र धीरज ने रवि को उकसाया तो फौजी ने सामने खड़े शाहिद को गोली मार दी थी। फायरिग होने पर रवि को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि दोनों अन्य फरार हो गए। ग्रामीणों ने रवि की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद की। पुलिस ने फरार प्रमोद व कल्लू को भी गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस झगड़ा होने पर मारपीट से बचाने के लिए कल्लू व प्रमोद ने रवि को गोली मारने के लिए प्रेरित किया था। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने तीनों का चालान करने की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के बाद शाहिद की हालत में सुधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.