पुराना कस्बा नाव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
पुराना कस्बा के नाव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। हादसे में लापता एक युवती का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बागपत : पुराना कस्बा के नाव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। हादसे में लापता एक युवती का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हरियाणा के सोनीपत जनपद के ग्राम जाजल में मजदूरी करके एक किशोर समेत 12 महिला-पुरुष 12 मार्च 2020 की शाम नाव से बागपत अपनी घर लौट रहे थे। यमुना के बीच में पहुंचने पर अचानक नाव डूब गई थी। लोगों ने बड़ी मशक्कत कर नौ सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया था। युवती नसरीन को थोड़ी देर बाद गोताखोरों को यमुना से बाहर निकाला था। वह मृत मिली थी। यमुना में डूबी महिला राजेश व उसकी ननद मोनी को बरामद करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया था। दो दिन बाद महिला राजेश का शव सुभानपुर गांव के पास से बरामद हुआ था। युवती मोनी का अभी तक पता नहीं चला है। इस मामले की डीएम ने बागपत एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए है।
एसडीएम अनुभव सिंह का कहना है कि इस हादसे के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी या साक्ष्य देना हो तो आगामी छह मार्च तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में पहुंचकर दे सकता है। सकारात्मक युवा ऊर्जा से
ही राष्ट्र का विकास
संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी : महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में कवि एवं समाज सुधारक सलमान सूर्य का स्वागत किया गया। सलमान सूर्य ने कहा कि नारी का सम्मान पूरे देश में होना चाहिए। युवाओं को समाज सुधार के कार्यों में धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। एडवोकेट मनोज आर्य ने युवाओं को सामाजिक सहभागिता में योगदान देने की सलाह दी। प्रयाग राणा, प्रेम राजपूत, विकास, लक्ष्य, दुर्गेश राजपूत आदि मौजूद रहे।