कुकर्म और दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
जेएनएन, बागपत : पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जिला कारागार भेज दिया। एक आरोपित किशोर के साथ कुकर्म और दूसरा बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित है।
एसएसआइ धुरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में एक रोड पर रहने वाला किशोर एक दिन घर में अकेला था। उसी दौरान एक युवक ने घर में घुसकर किशोर के साथ कुकर्म कर दिया और फरार हो गया। पीड़ित ने घर लौटने पर स्वजन को इसकी जानकारी दी तो आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को छपरौली चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआइ ने बताया कि इसके अलावा पिछले साल मेरठ के दौराला का रहने वाला एक युवक क्षेत्र में एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। आरोपित युवक ने पड़ोस में खेल रहे एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। पीड़ित बच्ची के पिता ने घटना का मुकदमा आरोपित के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को भी दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जिला कारागार में भेज दिया गया। लेनदेन में तीन भाइयों ने की किसान राजबीर की हत्या
चांदीनगर : चमरावल गांव में तीन भाइयों ने मिलकर रुपयों के लेन-देन की रंजिश में किसान राजबीर की गोलियां बरसाकर हत्या की। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
राजबीर के बेटे अंजुल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि काफी समय से गांव के ही रविदत्त के बेटे, गौरव, मोनू व आशु उस पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर कई बार दोनों परिवार के बीच कहासुनी भी हुई। मामला बढ़ने पर दोनों परिवार के लोगों के बीच पंचायत भी हुई। इस रंजिश के कारण तीनों भाइयों ने मंगलवार को उसके पिता की गोलियां बरसाकर हत्या की। पुलिस ने आशु को अधिवक्ता और मोनू को कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका गिरोह का सदस्य बताया है। एसओ मुनेशपाल का कहना है कि जल्द आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।