Move to Jagran APP

अब निजी चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग ने घर मेंछिपे बैठे 65 टीबी रोगियों को ढूंढ़ निकाला।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:25 AM (IST)
अब निजी चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों  
में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
अब निजी चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

जेएनएन, बागपत: टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग ने घर में छिपे बैठे टीबी के 65 मरीजों को खोज निकाला है। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। अब अभियान के अंतिम दिन की रिपोर्ट का इंतजार है। संख्या ओर भी बढ़ने की उम्मीद है। बुधवार से तीसरे चरण शुरू होंगा। चिकित्सा व्यवस्था से जुटे प्रतिष्ठानों में स्क्रीनिग होगी।

loksabha election banner

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत जिले में दो चरण समाप्त हो गए है। पहले चरण में जहां मदरसे, जिला जेल में जांच की थी, जिसमें एक मरीज मिला था। वहीं दूसरे चरण में 85 टीमों ने बड़ौत, बागपत और खेकड़ा के शहरी क्षेत्रों में घूमकर 65 मरीजों को घरों में से खोजा है, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी मंगलवार को 122 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। तीनों ब्लॉकों में 2.60 लाख लोगों की स्क्रीनिग की गई है। उन्होंने बताया कि आज बुधवार से अभियान का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए छह टीमें बना दी गई हैं। प्रत्येक टीम ने दो-दो कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। ये टीम प्राइवेट डाक्टरों के क्लीनिक, नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों में पहुंचकर जांच करेगी। प्रत्येक टीम को दस जगह विजिट करने की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर बांटे कपड़े

जागरण संवाददाता, बड़ौत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सर्जन अभियान के साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म दिवस मनाया। पार्टी के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन सर्जन अभियान के साथ प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने शहर में लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री वितरित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज समेत दूसरे संस्थानों में पौधारोपण किया। इस दौरान सचिन देव, एडवोकेट योगेश सोती, डाक्टर नरेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, मास्टर कृष्णपाल, शमीम खान, विजय, गौतम कुमार आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.