नई शिक्षा नीति देश के विकास की पूंजी: डॉ. नीरज कौशिक
भाजपा के वरिष्ठ नेता व सदस्य ग्रामीण विकास पंचायत राज मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पुरजोर समर्थन करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
बागपत जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सदस्य, ग्रामीण विकास पंचायत राज मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पुरजोर समर्थन करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
डॉ. नीरज कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को संबोधित करते हुए सही कहा है कि नई शिक्षा नीति केवल सरकार की नीति नहीं है। यह देश की शिक्षा नीति है, जो जन भावनाओं के अनुरूप है, और इससे देश की आकांक्षाओं की पूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति देश के विकास की पूंजी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत का और नए भारत की नींव तैयार करने वाली है।