Murder in Bagpat: घर में सो रहे युवक की सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या, किरठल में सनसनी
Murder in Bagpat बागपत के किरठल गांव में मंगलवार सुबह घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारण व हत्यारों की तलाश में जुटी है।
बागपत, जेएनएन। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मंगलवार तड़के घर में सो रहे पिंटू नाम के युवक के सिर में सटाकर गोली मार दी गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से पिंटू को चिंताजनक हालत में बड़ौत के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रमाला थाना पुलिस किरठल गांव में मौके पर पहुंचे और घटना की जांच करते हुए पिंटू के परिजनों से जानकारी ली। उसके बाद पुलिस आस्था अस्पताल में पहुंची और पिंटू के शव को कब्जे में ले लिया।
इन्होंने बताया
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पिंटू को एक गोली लगी है घटना के कारणों की जांच की जा रही है उधर, घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। इस वारदात को अंजाम किसने दिया और क्यों दिया? इन दोनों कारणों का पता लगाने लगाने में पुलिस जुट गई है। पिंटू के घर मे कोहराम मचा हुआ है।