Move to Jagran APP

मंदिर को धन एकत्र क रने घर-घर जाएंगे राम भक्त

प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को भाजपाइयों ने मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लिए धन संग्रह का आयोजन किया जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:38 PM (IST)
मंदिर को धन एकत्र क रने घर-घर जाएंगे राम भक्त
मंदिर को धन एकत्र क रने घर-घर जाएंगे राम भक्त

बागपत, जेएनएन। प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को भाजपाइयों ने मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लिए धन संग्रह कार्य का आयोजन किया। साथ ही घर-घर जाकर नगरवासियों से राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग देने की अपील की गई।

loksabha election banner

भाजपा नेता एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि प्रभु श्रीराम सब के आदर्श हैं। सभी को भगवान के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक निधि समर्पित करने को प्रेरित करेंगे। साथ ही ये सभी प्रयास करेंगे कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं, और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर योगाचार्य राजेश कुमार, पहलाद सिंह, राकेश कुमार, नीरज राजपूत, यशपाल, दुर्गेश राजपूत, आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा रालोद नगराध्यक्ष सुनील चौधरी ने कस्बावासियों को पार्टी के हितों से ऊपर उठकर राम मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उधर, समाजसेवी प्रियंका आर्या ने भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण संग्रह के लिए पर्चे बांटे गए और सहयोग देने का आह्वान किया। राम मंदिर के लिए एकत्र हुए 32 हजार रुपये

भाजपा नेता व नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान चलाया गया। अभियान चलाकर राम भक्तों से करीब 32 हजार रुपए इकट्ठा किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन विनोद कुमार ने नगरवासियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराया।

उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इस अभियान को सफल बनाने एवं श्रीराम मंदिर निर्माण में धन संग्रह में सहयोग करने का आह्वान किया। इसके अलावा बागपत में भी धन संग्रह किया गया है। इस मौके पर रजत उपाध्याय, मोहित चौहान, राजेश खुराना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.