मेरा परिवार-भाजपा परिवार से बूथों पर बनेंगे सदस्य
मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत अब जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बागपत, जेएनएन। मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत अब जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को बताकर संगठन से हर वर्ग के व्यक्ति को जोड़ा जाएगा।
सदस्यता अभियान जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ से मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमों से देखा। अमीनगर सराय मंडल के कहरका मुकारी शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक श्रीकांत शर्मा के आवास पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा। उन्होंने बताया कि जिले में 1027 बूथों पर है, प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी नेतृत्व के द्वारा दिया गया है। 7505403403 नंबर पर मिस काल करके सदस्यता ले सकते है। सदस्यता अभियान में बूथ लेवल तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाएंगे। इस सदस्यता अभियान की •िाम्मेदारी के लिए मंडल लेवल तक टीम गठित कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने अपने बूथ पर कार्यक्रम देखा। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक गौरव चौधरी, कृष्णपाल शर्मा, सत्यप्रकाश त्यागी, बालेश्वर दयाल शर्मा, गौरव, जितेंद्र, सतीश, राहुल शर्मा, भूरी सिंह जाटव, बालकराम जाटव, ओमी वाल्मीकि, अजय दीप वाल्मीकि उपस्थित रहे। किसानों के हाथों में सरकार परिवर्तन की चाबी: सुभाष गुर्जर
रालोद वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख ने शुक्रवार को बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर 30 अक्टूबर को बड़ौत में चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद पथ सभा को सफलता के लिए जनसंपर्क कर लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश में सरकार की चाबी किसानों मजदूरों और नौजवानों के हाथ में होगी। चौधरी जयंत सिंह ने रालोद की सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रालोद नेता एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक लेकर 30 अक्टूबर को बड़ौत में चौधरी जयंत की सभा में भाग लेने का आह्वान किया है।