Move to Jagran APP

शामली रेलमार्ग पर कल मेगा ब्लॉक

उन्होंने बताया कि 16 मार्च को दिल्ली डिवीजन के शामली-सहारनपुर सेक्शन में 12 लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण किया जाएगा जिसके चलते 16 मार्च को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:54 PM (IST)
शामली रेलमार्ग पर कल मेगा ब्लॉक
शामली रेलमार्ग पर कल मेगा ब्लॉक

संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत): दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर अंडरपास के निर्माण के लिए 16 मार्च को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। दिल्ली डिवीजन के एडीआरएम राजीव धनकड़ ने गुरुवार को बनाए जाने वाले अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को दिल्ली डिवीजन के शामली-सहारनपुर सेक्शन में 12 लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण किया जाएगा, जिसके चलते 16 मार्च को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा।

loksabha election banner

स्टेशन मास्टर ओमबीर सिंह कश्यप ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 74021-74024 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर डीएमयू, गाड़ी संख्या 51910, 51911 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51908, 51907 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेगी। इनके अलावा गाड़ी संख्या 54476 एवं 54475 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन से वापस होगी। गाड़ी संख्या 54476, 54475 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर-दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14545 फर्रुखनगर-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस को ब्लॉक के दौरान आधा घंटा रोक कर चलाया जाएगा।

इन गेटों पर बनेंगे अंडरपास

शामली स्टेशन के टीआइ सुनील कुमार धीमान ने बताया कि बागपत जिले में पड़ने वाले गेट संख्या 31, 33, 34, 37, 38, 56, 64 पर अंडरपास बनाए जाएंगे।

यात्रियों को होगी परेशानी

सहारनपुर-शामली रूट पर लगभग सभी गाड़ियां 16 मार्च को बंद रहेगी, जिस कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर 14 से 18 मार्च तक रद्द रहेगी। गुरुवार को यात्री दिनभर रद्द ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए।

रेलवे को करोड़ों का नुकसान

जिन 12 गेटों पर रेलवे सबवे बना रहा है। उन पर मात्र छह महीने पहले कराड़ों की लागत से पल्ले (लोहे के गेट) वाले फाटक लगाकर कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इसके बाद इन पर विद्युतीकरण का कार्य भी हाल ही में पूर्ण किया गया था। लेकिन अब सब-वे बनाए जाने से पूर्व में की गई व्यवस्था खत्म हो जाएगी और करोड़ों का खर्च निरर्थक हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.