मतदान करने से मजबूत होगा लोकतंत्र
मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मना। कलेक्ट्रेट स्थित लोक मंच पर बचों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बागपत, जेएनएन। मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मना। कलेक्ट्रेट स्थित लोक मंच पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएम राज कमल यादव ने मतदान को छात्र-छात्राओं को आफ लाइन और बाकी लोगों को आनलाइन शपथ दिलाई। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। डीएम ने सम्राट पृ़थ्वीराज चौहान कालेज में छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। सीडीओ रंजीत सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों और कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। सीडीओ ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण
बागपत: सीडीओ रंजीत सिंह ने गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत का निरीक्षण कर वहां विधानसभा चुनाव को पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था देखी। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण की तैयारी मुकम्मल कर ली गई। डीडीओ ब्रजभूषण सिंह तथा डीआइओएस रविद्र सिंह मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह, सजे भवन
बागपत: जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाजारों में गणतंत्र दिवस पर जोश नजर आ रहा है। दुकानों पर तिरंग झंडे अलग ही छठा बिखेर रहे हैं। युवाओं से लेकर बच्चों में उत्साह नजर आया। हर दुकान पर राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह था। विकास भवन में युवक झंडे बेचने आया तो बच्चों से लेकर बड़ों ने तिरंगे लिए विकास भवन के कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। वहीं देशभक्ति का जज्बा यह रहा है कि युवाओं ने अपनी बाइकों पर झंडे लगवा दिए गए। बच्चों ने घरों की छतों पर देश की शान तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां की जा रही है। सरकारी भवनों भी रात के समय अलग ही छठा बिखर रही है। बिजली की रंगीन झालरों से भवनों को सजा दिया गया है। शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव से लेकर शहरों तक राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह है।