Move to Jagran APP

त्रिलोकतीर्थ धाम में लाइड एंड साउंड प्रोजेक्ट का लोकार्पण

बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में करोड़ों की लागत से बने लाइड एंड साउंड प्रोजेक्ट व एम्यूजमेंट पार्क का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। धाम को केंद्रीय मंत्री ने अनुपम कृति बताकर खुद को यहां आकर धन्य होना बताया। कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ पुलिस बल सुरक्षा को मुस्तैद रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:09 AM (IST)
त्रिलोकतीर्थ धाम में लाइड एंड साउंड प्रोजेक्ट का लोकार्पण
त्रिलोकतीर्थ धाम में लाइड एंड साउंड प्रोजेक्ट का लोकार्पण

बागपत, जेएनएन। बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में करोड़ों की लागत से बने लाइड एंड साउंड प्रोजेक्ट व एम्यूजमेंट पार्क का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। धाम को केंद्रीय मंत्री ने अनुपम कृति बताकर खुद को यहां आकर धन्य होना बताया। कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ पुलिस बल सुरक्षा को मुस्तैद रहा।

loksabha election banner

स्वदेश दर्शन योजना के तहत 5.37 करोड़ की लागत से विश्व विख्यात त्रिलोकतीर्थ धाम में सुंदरीकरण कार्य हुए। इसमें लाइट एंड साउंड शो, एम्यूजमेंट पार्क, झूले, कांफ्रेस हाल आदि का निर्माण हुआ था। रविवार को कार्यों को लोकार्पण केंद्रीय ग्राम्य विकास पंचायती मंत्री नरेंद्र तोमर व सांसद डा. सत्यपाल सिंह धाम पहुंचे। कमेटी ने पूर्व व हाल मंत्री को जोरदार स्वागत किया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने तिलक, राजेंद्र प्रसाद जैन ने माला, प्रवीण कुमार ने पटका व महेंद्र जैन ने शॉल, गजराज गंगवाल ने पगड़ी पहनाई। मंत्री ने कहा कि त्रिलोकतीर्थ धाम पर आकर मन को बेहद शांति मिली है। ऐसा दूसरे किसी तीर्थ स्थल पर नहीं हुआ। आचार्य सन्मति विद्याभूषण सागर महाराज की मेहनत के कारण ही वट वृक्ष स्थापित हुआ है। प्रमुख धर्मों में जैन धर्म श्रेष्ठ है। धर्म की प्रतिष्ठा भारत के अलावा विदेशों में भी है। सौभाग्य है कि जिस धरा पर आचार्य सन्मति सागर ने जन्म लिया वहीं उनका भी जन्म हुआ था। पावन भूमि रावण उर्फ बड़ागांव आकर वे खुद को धन्य मान रहे हैं।

लोगों की मांग पर उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़री से मिलकर सर्विस रोड दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि विश्व में त्रिलोकतीर्थ बागपत की शान बढ़ा रहा है। तीर्थ स्थल पर धार्मिक ज्ञान का विज्ञान छिपा है। लोगों को यह ज्ञान अधिक से अधिक लेना चाहिए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर, डीएम शकुंतला गौतम, सीएमडी टीसीआइएल राजीव गुप्ता, एसपी गोपेंद्र प्रताप, एएसपी अनिल सिसौदिया, कार्यपालक निदेशक टीसीआइएल अतुल जैन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी, मुकेश भार्गव, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, परमेंद्र धामा आदि शामिल रहे। -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.