Move to Jagran APP

बागपत, मंडोला से खेकड़ा पहुंचे जैन संत, स्वागत

खेकड़ा : पद विहार कर बागपत, मंडोला से खेकड़ा पहुंचे जैन संतों का समाज के लोगों ने जोरदा

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:13 PM (IST)
बागपत, मंडोला से खेकड़ा पहुंचे जैन संत, स्वागत
बागपत, मंडोला से खेकड़ा पहुंचे जैन संत, स्वागत

खेकड़ा : पद विहार कर बागपत, मंडोला से खेकड़ा पहुंचे जैन संतों का समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। संतों का आशीर्वाद लेने को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

loksabha election banner

बुधवार को गाजियाबाद के मंडोला से पद विहार कर आचार्य विसद् सागर महाराज व बागपत से आचार्य प्रसन्न ऋषि महाराज ससंघ नगर में पहुंचे। छोटा बाजार स्थित कुएं के पास दोनों संतों की भेंट हुई। संतों के मिलन का नजारा देखकर मौजूद श्रद्धालु आनंद विभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन के बाद आरती कर संतों का स्वागत किया। संत शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे। प्रवचन करते हुए प्रसन्न ऋषि महाराज ने कहा कि मनुष्य को माया के लोभ में फंसकर अपने रिश्तों को दूर नहीं करना चाहिए। रोजमर्रा के कामकाज के साथ अपने परिवार को भी समय देना चाहिए। धर्म के प्रति लोगों को आस्थावान होना चाहिए। आज के समय में लोग धर्म से विमुख होते जा रहे हैं। दोपहर बाद विसद् सागर महाराज बड़ागांव के कमल मंदिर को विहार कर गए। अंकुश जैन कोयले वाले, जिनेश जैन, सुमेर जैन, प्रदीप जैन, संजीव जैन, विनय जैन, ब्रिजेश शर्मा, सौरभ जैन आदि शामिल रहे।

151 घंटे होगा ण्मोकार पाठ

खेकड़ा : जैन समाज के अंकुश जैन ने बताया कि 16 नवंबर से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 151 घंटों तक चलने वाले अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। पाठ आचार्य प्रसन्न ऋषि महाराज के सानिध्य में होगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे घट यात्रा, दोपहर एक बजे ण्मोकार मंत्र पाठ शुरू होगा।

18 को वर्षायोग समापन

खेकड़ा : बड़ागांव के पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन साधुवृति आश्रम में प्रांगण में चल रहे 108 वारिषेण सागर महाराज व क्षुल्लिका वीरमति माता तथा संतोषमति माता के वर्षायोग समापन पर पितच्छी परिवर्तन कार्यक्रम होगा। जानकारी संजीव जैन ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.