शराब से मौतों के विरोध में कांग्रेसियों का धरना
अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों पर सियासत गरमा गई है।
बागपत, जेएनएन। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों पर सियासत गरमा गई है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने मोर्चा खोलते हुए घंटों धरना दिया और पीड़ितों को मुआवजा व दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को जिला कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों ने नगर पालिका के गांधी पार्क में घंटों धरना दिया। कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा यूनुस चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बैनर-तख्ती के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि उप्र के अलीगढ़ में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई हैं, जिसके लिए पूरी तरह से योगी सरकार जिम्मेदार है। योगी सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। शराब माफिया बड़े पैमाने पर सक्रिय है। जिला प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र अवाना ने कहा कि शराब माफिया ही नहीं हर तरह के असामाजिक तत्व प्रदेश में खूब फल फूल रहे हैं। अलीगढ़ में हुई मौतें बहुत ही दुखद हैं। कांग्रेस आम जनता के साथ खड़ी है। कांग्रेस 2022 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। अध्यक्षता डा. यूनुस चौधरी तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष डा. राजीव सैन ने किया। धरने में वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, चौधरी अनिल तोमर, विेधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल पंवार, डा सी के शर्मा, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, अलीहसन चौधरी, जिला प्रवक्ता शकील अहमद एडवोकेट, प्रमोद गोस्वामी, सुनील त्यागी, सुरेश कुमार, राकेश सोदाई, अंजलि धामा, मनीष तोमर, शकील अहमद, दुष्यंत पंडित, ब्रजमोहन शर्मा, सुरेंद्रपाल, सुरेशपाल बावली, रामपाल कश्यप, नरेंद्र कुमार, सत्यवीर सूजरा, अशोक शर्मा, सुनील त्यागी, जियाउल श्यौरान आदि शामिल हुए।