तेज आवाज में गाने बजाने पर दो पक्ष भिड़े
गुरुवार की रात्रि सांकरौद गांव में मेहंदी हसन पुत्र खर्शीद अपने कैंटर में तेज आवाज में गाने सुन रहा था।
बागपत, जेएनएन। गुरुवार की रात्रि सांकरौद गांव में मेहंदी हसन पुत्र खर्शीद अपने कैंटर में तेज आवाज में गाने सुन रहा था। पड़ोसी धर्मपाल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। हंगामा होने पर जुटे दर्जनों ग्रामीणों ने दोनों पक्ष को शांत कराया।
रात में ही धर्मपाल पक्ष के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। परंतु कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्ष में समझौता कराया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि झगड़े का कारण मुस्लिम पक्ष का राम मंदिर निर्माण पर टिप्पणी करना था, वहीं कुछ ने सरकारी हैंडपंप पर पानी भरना करार दिया। इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि तेज आवाज में गाना बजाने को दो पक्ष में झगड़ा हुआ था। उधर, हसनपुर मसूरी स्थित जींस रंगाई की फैक्ट्री में मजदूरों के बीच मारपीट हुई। इसमें बिहार निवासी कृष्णा को चोट लगी। पीड़ित ने तहरीर दी है।