Move to Jagran APP

चोरी छिपे खूब बिके प्रतिबंधित पटाखे

दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 07:36 PM (IST)
चोरी छिपे खूब बिके प्रतिबंधित पटाखे
चोरी छिपे खूब बिके प्रतिबंधित पटाखे

बागपत, जेएनएन। दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। तहसील के आसपास के गांवों से हजारों लोगों ने नगर का रुख किया। लोगों ने एक दूसरे को उपहार भेंटकर पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं बाजार से ग्रीन पटाखे गायब रहे, जबकि प्रदूषण फैलाने वाले प्रतिबंधित पटाखों की चोरी-छिपे खूब बिक्री हुई।

loksabha election banner

बुधवार को छोटी दीवाली पर शहर में तिल भर रखने को जगह नहीं रही। त्योहार की खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। लोगों ने घरों की साज-सज्जा और अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदे। बाजार में पटाखे खरीदने का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। शहर के दिगंबर जैन कालेज के सी फील्ड में लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। सर्राफा, आटोमोबाइल, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर रिकार्ड बिक्री दर्ज की गई। खूब बिके प्रतिबंधित पटाखे

प्रदूषण फैलाने वाले प्रतिबंधित पटाखों की चोरी छिपे खूब बिक्री हुई। सूचना पर पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी कर पटाखे भी जब्त किए। गांव-देहात में धड़ल्ले से पटाखे बिके। व्यापारियों को ग्रीन पटाखों के लाइसेंस जारी करने के बावजूद शहर में ग्रीन पटाखे इक्का-दुक्का दुकानों पर ही बिकते मिले। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 35 व्यापारियों को ग्रीन पटाखे बिक्री करने का लाइसेंस जारी किया है। सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त

शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसओ रवि रत्न सिंह ने शहर का भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को चौकसी बरतने की हिदायत दी। शहर में भारी वाहनों के घुसने पर नो एंट्री लगाई गई थी मगर फिर भी शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्थित करने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बसों, ट्रेनों में रही भीड़

विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं में नौकरी करने वाले लोग बुधवार शाम तक अपने-अपने घर पहुंच गए। रविवार को होने वाले दीपावली पूजन की तैयारियां की। इस दौरान बसों और ट्रेनों में आने-जाने वालों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.