Move to Jagran APP

वन महोत्सव में रौपे गए पौधे

वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:05 AM (IST)
वन महोत्सव में रौपे गए पौधे
वन महोत्सव में रौपे गए पौधे

बागपत, जेएनएन। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। आम जन, सामाजिक संगठन, विभिन्न दलों के नेताओं के अलावा सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों ने पौधारोपण किया। नगर के पास सराय रोड पर बड़ौत विधायक केपी मलिक, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, तहसीलदार प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह आदि ने वनकर्मियों के साथ पौधारोपण किया। विधायक ने कहा कि सहजन का पौधा लगाते हुए कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। इस दौरान पीपल, पिलखन, सहजन, शीशम, अमरूद, जामुन, अर्जुन आदि प्रजातियों के पौधे रौपे गए। इस दौरान वन दारोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय कुमार, वनकर्मी मनोज तोमर, मीडिया प्रभारी पवन कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने मवीकलां गांव में सहजन का पौधा लगाया। इस दौरान वन रेंजर राजपाल सिंह, डाक्टर सतेंद्र प्रजापति, संजु प्रधान मवीकलां, महेंद्र भड़ाना आदि मौजूद रहे। जौहड़ी रायफल क्लब पर निशानेबाजी के अंतरराष्ट्रीय डाक्टर राजपाल सिंह व योगाचार्य राजीव तोमर, कोच मर्गेंद्र तोमर ने पौधारोपण किया। प्राथमिक विद्यालय संतनगर में बीईओ सतीश शर्मा, रंछाड में जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, रविद्र हट्टी, जिवाना गुलियान गांव में प्रधान पति आदित्य तोमर, हरेंद्र सोलंकी, सिरसली में कार्यवाहक डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार, ग्राम प्रधान राजू तोमर, ग्वालीखेड़ा गांव में ग्राम प्रधान दीपक शर्मा ने पौधरोपण किया। चौधरी चरण सिंह राजकीय कालेज छपरौली में प्राचार्य डाक्टर प्रतीत कुमार, डाक्टर चंचल गर्ग, डाक्टर अनिला पंवार, डाक्टर भीष्म सिंह, ऋतु जैन, डाक्टर मोनू सिंह आदि ने पौधारोपण किया। कंडेरा गांव के आर्य ग्रामोद्योग संस्थान पर संचालक जयदेव आर्य ने पौधारोपण किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.